वायरल न्यूज़

थर्मल पावर प्लांट में घुसा भालू, एक घंटे तक मचाया भौकाल, जान बचाते रहे कर्मचारी, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कोटा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां के थर्मल पावर प्लांट में एक भालू घुस गया और जमकर तांडव मचाया। यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

थर्मल पावर प्लांट में घुसा भालू

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। इन वीडियो में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हाहाकार मचा दिया है। क्योंकि, एक थर्मल पावर प्लांट में जंगली भालू (Bear Video) घुस गया और एक घंटे तक जमकर तांडव मचाया। इतना ही नहीं इस दौरान काफी अफरा-तफरी भी मची और कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाए। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

    आज कल कई जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस जा रहे हैं और जमकर तांडव मचा रहे हैं। कई बार तो ऐसे नजारे भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ताजा मामला सानने आया है कोटा से, जहां के थर्मल पावर प्लांट परिसर में पिछले कुछ दिनों से जानवरों की गतिविधियां काफी बढ़ गई है। एक बार फिर एक भालू ने यहां हाहाकार मचाया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्लांट की यूनिट-6 में एक जंगली भालू घुस गया। भालू को देखते ही कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। करीब एक घंटे तक भालू ने प्लांट में तांडव मचाया। इस दौरान कर्मचारी किसी तरह इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते रहे। देखें वीडियो...

    दहशत में कर्मचारी

    राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि थर्मल प्लांट परिसर में आए दिन जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा जा रहा है, जिसकी सूचना समय-समय पर वन विभाग और थर्मल प्रशासन को दी जाती रही है। संघ के अध्यक्ष राम सिंह शेखावत ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले यूनिट नंबर-3 और 4 के पास पैंथर भी देखा गया था। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शेखावत ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रात के समय ड्यूटी में आने-जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हर यूनिट के मेन गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article