वायरल न्यूज़

'बॉयफ्रेंड बन जाओ लेकिन 6 महीने तक नहीं चाहिए बेडरूम सीन', लड़की की मां ने रखी अजीबोगरीब शर्तें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 06:48 PM IST

Girlfriend Boyfriend News: मां ने अपनी बेटी के होने वाले बॉयफ्रेंड के सामने 5 अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इसमें सबसे हैरान करने वाली शर्त यह है कि आप बॉयफ्रेंड तो बन सकते हैं लेकिन लड़की के साथ 6 महीने तक कोई बेडरूम सीन नहीं होना चाहिए।

Image

बॉयफ्रेंड बनने के लिए मां की शर्तें (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटी के बॉयफ्रेंड के सामने मां ने रखी शर्तें
  • मां ने बॉयफ्रेंड के सामने रखी 5 अजीबोगरीब शर्तें
  • एक शर्त ऐसी है जिसे जानकर भड़क गए लोग

Girlfriend Boyfriend News: इंटरनेट पर तमाम तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी। इन दिनों एक लड़की की मां का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में लड़की की मां अपनी बेटी के होने वाले बॉयफ्रेंड की बातें करती सुनाई दे रही है। मां ने अपनी बेटी के होने वाले बॉयफ्रेंड के सामने 5 अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। इसमें सबसे हैरान करने वाली शर्त यह है कि आप बॉयफ्रेंड तो बन सकते हैं लेकिन लड़की के साथ 6 महीने तक कोई बेडरूम सीन नहीं होना चाहिए।

मां ने रखी अजीबोगरीब शर्तें

मां ने उसकी बेटी के साथ डेट करने वाले बॉयफ्रेंड के लिए पांच अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं। मां ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट कर अपने बेटी के होने वाले बॉयफ्रेंड पर लागू शर्तों के बारे में बताया है। इस महिला का नाम कैट क्लार्क है। जो अपनी बेटियों को डेट करने वाले शख्स के लिए अपनी उम्मीदों के बारे में बात करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि बेडिंग सीन से पहले उन्हें 6 महीने तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही कुछ हो सकता है। आप भी देखिए महिला की अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के लिए अन्य शर्तें क्या हैं-

पहली शर्त- सबसे पहले मैं दोनों को गुडलक विस करती हूं। उसके बॉयफ्रेंड को बताना चाहती हूं कि मेरी बेटी डेटिंग करने के लिए बेहद बोल्ड है।

दूसरी शर्त- मेरी बेटी और मेरा जन्मदिन एक ही दिन आता है। उसका एक्स बॉयफ्रेंड उसके जन्मदिन पर मुझे भी गिफ्ट देता था। इसलिए अगले बॉयफ्रेंड के सामने भी मेरी अपेक्षाएं होंगी।

तीसरी शर्त- रिलेशनशीप चाहे कैसा भी हो, लेकिन मेरी क्रिसमस खराब नहीं होनी चाहिए। मेरी बेटी मुझसे ये कभी न पूछे कि मम्मी अब क्या करें?

चौथी शर्त- कभी भी मेरी बेटी को डिनर के लिए आमंत्रित न करें। उससे अपने खाने के पैसे देने करने की अपेक्षा न रखें।

पांचवी शर्त- जब तक दोनों का रिलेशनशिप 6 महीने का न हो जाए, तब तक कोई बेडरूम सीन नहीं होना चाहिए। छह महीने तक गंभीरता से डेटिंग करने के बाद ही वह अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड से मिलने इरादा रखती हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article