Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के तक रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में एक ऑटो रिक्शा को जिस तरह चलता-फिरता घर बनाया दिया गया, उसने लोगों के बीच अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आप सबने जुगाड़ से बनी एक से एक मजेदार चीजें आज तक देखी होगी या उसके बारे में सुना होगा। जुगाड़ के कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ऑटो - रिक्शा को किस तरह चलता-फिरता घर जैसा बना दिया गया है। वॉश बेसिन, आईना से लेकर कई अन्य चीजें भी मौजूद हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...
ऑटो को बना दिया चलता-फिरता घर
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे ये तो सच में कमाल का आइडिया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mhtab__khan.14' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा तो केवल भारत में ही दिख सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
