Viral Video: आपमें से शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता होगा। हर कोई इंटरनेट पर एक्टिव है। लोग रील्स बनाते भी हैं और बड़ी संख्या में देखते भी हैं। आपमें से भी बहुत से लोग ऐसे होंगे जो ये दोनों काम बड़े स्तर पर करते होंगे। एक दिन में भले कुछ घंटे ना सही पर कुछ मिनट तो हर इंसान सोशल मीडिया पर गुजारता है। जहां पर वह तरह-तरह की रील्स देखता है। इस समय ऐसा ही एक रील तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सब हक्का-हक्का हैं। आप भी इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हैरान हो जाएंगे।
ऑटो के आगे-पीछे, ऊपर-नीचे सिर्फ पौधा ही पौधा
वीडियो में आपको एक ऑटो ड्राइवर दिखाई दे रहा होगा। उसके हाथ में एक प्लास्टिक की बाल्टी और एक जग है। जिसका इस्तेमाल वह पौधों को पानी देने के लिए कर रहा है। वीडियो में सबसे चौंकानी वाली बात ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी के ना सिर्फ ऊपर बल्कि दाएं-बाएं और आगे-पीछे भी उसने बागवानी की हुई है। ऑटो में लगे पौधों को पानी देने के बाद ड्राइवर चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट लिए खूब मजे से थिरकता है। वीडियो को ध्यान से आप देखेंगे तो आपको दिखाई देगा कि ऑटो के अंदर ड्राइवर की बैठने वाली जगह पर और पीछे पैसेंजर के बैठने वाली जगह पर भी बागवानी हो रखी है।
इंटरनेट यूजर्स ने किए कई कमेंट्स
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर skipz_gg नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में ऑटो गार्डन लिखा हुआ है। इंटरनेट यूजर्स ने भी इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "चाचा अकेले 50 फीसदी ऑक्सीजन सप्लाई करते हुए", दूसरे ने लिखा: "एक सवारी का एक लाख", तीसरे ने लिखा: "चलती-फिरती ऑक्सीजन, चौथे ने लिखा: "मजा आएगा बैठने में इसमें"
