वायरल न्यूज़

एस्क्लेटर पर बकरियों को लेकर जाती महिला का Video हुआ वायरल, यूजर्स बोले-भाई ये क्या देख रहा हूं

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपनी दो बकरियों को लेकर एस्केलेटर पर चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो पर लिखा है "बिहार से दिल्ली का सफर"। इंटरनेट यूजर्स वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

एस्क्लेटर पर बकरियों को लेकर जाती महिला का Video हुआ वायरल(X/ @ArshadK96995026)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कभी भी कंटेंट की कमी नहीं मिलेगी। हर दिन इंटरनेट यूजर्स हजारों वीडियो और फोटो को पोस्ट करते रहते हैं। लोग सुबह से लेकर शाम तक सभी तरह के वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं। आपमें से भी ज्यादातर लोगों ऐसे होंगे जिनका सोशल मीडिया पर अकाउंट होगा और वह भी आए दिन वायरल हो रहे रील्स को देखते ही होंगे। जिसमें स्टंट, डांस, फनी मीम्स और तो और जुगाड़ जैसी कई तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। अभी भी इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर सोशल मीडिया यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं

अभी जो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला कहीं के लिए जाती हुई दिखाई दे रही है। इसलिए वह एस्क्लेटर पर चढ़ रही है। पर हैरानी तब होती है। जब उसके साथ उसकी दो बकरियां भी होती है और उन्हें लेकर वो महिला एस्क्लेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। ये कहां का दृश्य है इसके बारे में हमारे पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। वीडियो के सबसे ऊपर लिखा है, 'बिहार से दिल्ली का सफर' मगर पता नहीं कि ये दिल्ली का ही कोई वीडियो है या फिर बिहार का।

वीडियो को अब तक 1 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।सोशल मीडिया यूजर्स इसे रील का बुखार बता रहे हैं तो कोई कह रहा है कि रील के भूत ने लोगों को जोकर बना दिया है। जहां पर पहले ने लिखा: "आइये ना हमरा बिहार में", दूसरे पोस्ट करते हुए पूछा कि "बकरियां यहां क्यों ले आई है", तीसरे ने लिखा: "आज तो इन इन मैडम ने बकरियों को ही इलेक्ट्रिक सीढ़ियां पर चढ़ा दिया, लगता है गांव से है, चौथे ने लिखा: "ई बिहार है बाबू भैया, उड़ती चिड़िया को हरदी लगा देता है।" वहीं पर पांचवें ने लिखा: "अरे कोई रोको और पूछो तो सही मैडम ने बकरी का टिकट लिया भी है या नहीं, बेचारी बकरिया जाना नहीं चाहती है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article