वायरल न्यूज़

Viral Video: 100 के बदले 500 और 400 के बदले 2000, यहां ATM से निकलने लगा एक्स्ट्रा पैसे, लोगों की लगी लॉटरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एटीएम से अचानक एक्स्ट्रा पैसे निकलने लगे। जिससे लोगों की लॉट्ररी लगई। लोग इस पर मजे ले रहे हैं।

Image

एटीएम से निकले एक्स्ट्रा पैसे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हमेशा कोई ना कोई अनोखा मामला लोगों के बीच छाया रहता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले अच्छे-अच्छों को चौंका देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, एक एटीएम (ATM Viral Video) से अचानक एक्स्ट्रा पैसे निकलने लगे, जिससे लोगों की लॉटरी लग गई। सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे, हो सकता है कई लोगों को इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    आज के समय में अगर किसी को कैश निकालना हो तो वह बैंक के बदल ATM जाता है। जगह-जगह अलग-अलग बैंकों के ATM लगे हुए हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर आप भी पैसे निकालने के लिए एटीएम गए हैं और अचानक उससे एक्स्ट्र पैसा निकलने लगे तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है आप खुशी से झूम उठेंगे। महाराष्ट्र के वसई से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ATM अचानक एक्स्ट्रा पैसे निकलने लगे। बताया जा रहा है कि एटीएम से 100 रुपए निकालने पर पांच सौ रुपए निकल रहे थे। जबकि, 400 रुपए निकालने पर सीधे दो हजार रुपए निकल रहे थे। एक्स्ट्रा पैसे देखकर लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

    ATM से निकले एक्स्ट्रा पैसे

    मामला जानकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में कमाल है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। हालांकि टना की जानकारी मिलते ही बैंक प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और एहतियात के तौर पर एटीएम सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article