वायरल न्यूज़

Interesting Facts: कितनी उम्र होने पर बूढ़ा होता है कौवा? बहुत ही कम लोगों को होगा पता

Interesting Facts About Crows: एक कौवे का बुढ़ापा कब आता है? ऐसा सवाल अगर आपके मन में भी है तो आज आप इसका जवाब भी जान लीजिए।

Image

कौवा (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

Amazing Facts of a crow: अगर कोई पक्षी हमारे आसपास सबसे ज्यादा दिखाई देता है तो कौवा है। कौवे को सबसे समझादार और चालाक पक्षियों में गिना जाता है। बचपन में हम अपने स्कूल की किताबों में कौवे की चालाकी और समझदारी के कई किस्से-कहानियां पढ़ा करते थे। जिसमें 'कौवा और कंकड़' वाली कहानी बहुत फेमस थी। ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि एक कौवा कितनी उम्र तक जीता है और किस उम्र के पड़ाव पर उसका बूढ़ापा आता है? अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह के सवाल हैं तो चलिए आज हम आपको इसका जवाब दे देते हैं।

Crow

कौवा (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

कौवे की उम्र कितनी होती है?

चलिए सबसे पहले हम ये जान लेते हैं कि आखिर एक कौवे की उम्र कितनी होती है। ब्रिटानिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, जंगल या खुले आसमान के नीचे रहने वाले कौवे आमतौर पर 10-15 साल तक जिंदा रहते हैं। अगर ये कौवे अच्छे हालात में रहे तो ये 15-20 साल भी जिंदा रह सकते हैं और अगर कौवे को सुरक्षित माहौल और अच्छी देखभाल मिले, जैसे चिड़ियाघर या फिर कोई पालतू कौवा, तो वह 30 साल तक भी जी सकता है।

किस उम्र में बूढ़ा माना जाता है कौवा?

Crow

कौवा (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

आइए अब आपको बताते हैं कि एक कौवा किस उम्र में बूढ़ा माना जाता है। आम तौर पर जब कोई कौवा 10 से 15 साल की उम्र के आसपास पहुंच जाता है, तो उसे बूढ़ा माना जाने लगता है। इस उम्र में उसकी ताकत और फुर्ती पहले जैसी नहीं रहती।

बूढ़े कौवे में क्या-क्या बदलाव देखे जाते हैं?

ब्रिटानिका की रिपोर्ट के अनुसार, जब कौवा बूढ़ा होने लगता है, तो उसके शरीर में कुछ इस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे- वह पहले की तुलना में धीमा उड़ता है और उसे खाना ढूंढने में ज्यादा समय लगता है। साथ ही उसके शरीर की ताकत भी कम हो जाती है और उसके पंख थोड़े कमजोर और बिखरे हुए हो जाते है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article