वायरल न्यूज़

Viral Video: हिम्मत के सामने ताकत हुई पस्त, कमजोर भालू ने तेज तर्रार टाइगर को ऐसे दे दी मात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:38 AM IST

Bear and Tiger Fight Video: भालू जानता था कि अगर वह थोड़ा भी पीछे हटा तो टाइगर उसे मारकर खा जाएगा। इससे पहले ही भालू अपने साहस का परिचय देता है और टाइगर पर अटैक कर देता है। उधर दूसरी तरफ अचानक अपने ऊपर हुए हमले से टाइगर डर जाता है।

Image

भालू और टाइगर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • आपने पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • भालू के हमले से खौफ में आ जाता है टाइगर
  • भालू से डरकर भाग जाता है टाइगर

Bear and Tiger Fight Video: किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए साहस की भी जरूरत होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार ताकतवर जानवर भी छोटे-मोटे जानवरों से मात खा जाता है। इंसान हो या जानवर, अगर वह साहसी नहीं है तो उसे कोई भी मात दे सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि सच में किसी को मात देने के लिए ताकत से ज्यादा साहस की जरूरत होती है। वीडियो एक भालू और एक टाइगर से जुड़ा है।

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक टाइगर और एक भालू आमने-सामने आ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि टाइगर अपने सामने भालू को देखकर उस पर हमला करने के बारे में सोच ही रहा होता है, लेकिन भालू उस पर हमला कर देता है। भालू जानता था कि अगर वह थोड़ा भी पीछे हटा तो टाइगर उसे मारकर खा जाएगा। इससे पहले ही भालू अपने साहस का परिचय देता है और टाइगर पर अटैक कर देता है। उधर दूसरी तरफ अचानक अपने ऊपर हुए हमले से टाइगर डर जाता है। इसके बाद वह पीछे लौटने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखकर शुरू में ऐसा लगता है कि टाइगर अपनी दहाड़ से भालू को डराकर उसे अपना शिकार बना लेगा। हालांकि यहां कहानी बिल्कुल उल्टी देखने को मिलती है। भालू पूरे जोर के साथ टाइगर पर धावा बोलता है। इससे टाइगर चुपचाप वहां से निकलने में अपनी भलाई समझता है। आप देख सकते हैं कि भालू टाइगर को नदी में धकेल देता है। टाइगर और भालू की इस लड़ाई को देखकर आप समझ सकते हैं कि हिम्मत दिखाने पर बड़े से बड़ा तुर्रम खां भी घबरा जाता है। वीडियो को wildlife_stories_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article