वायरल न्यूज़

Viral Video: फैक्ट्री में कैसे बनता है भगोना, देखकर हैरानी से खुला रह जायेगा मुंह

Viral Video: आप देख पाएंगे कि धातु की एक चपटी सी प्लेट से जिस तरह भगोने का आकार दिया जा रहा है, वह बेहद ही अनोखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कारीगर भगोना बनाने के काम में लगा हुआ है और वह बेहद ही कम समय में एक जबरदस्त भगोना बना दे रहा है।

Image

फैक्ट्री में ऐसे बनता है भगोना (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को हैरान कर देता है। आजकल इंटरनेट पर कई सारी फैक्ट्रियों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें कोई न कोई सामान अमेजिंग तरीके से बनता दिखाई देता है। इसी क्रम में इन दिनों भगोने की फैक्ट्री का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आपने शायद ही इस तरह का वीडियो पहले कभी देखा होगा।

शायद ही देखा होगा इतना जबरदस्त वीडियो

आप वीडियो में किसी फैक्ट्री में भगोना बनते देख सकते हैं। इसी भगोने का इस्तेमाल हम अपने घरों में खाना पकाने में करते हैं। आप देख पाएंगे कि धातु की एक चपटी सी प्लेट से जिस तरह भगोने का आकार दिया जा रहा है, वह बेहद ही अनोखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कारीगर भगोना बनाने के काम में लगा हुआ है और वह बेहद ही कम समय में एक जबरदस्त भगोना बना दे रहा है। आपको पहले शायद ही लगा होगा कि इतने कम समय में इतना जबरदस्त भगोना बनकर तैयार हो जाता होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि धातु की प्लेट को कारीगर एक मशीन में फंसाता है। यह मशीन जोर-जोर से घूम रही होती है। जैसे ही प्लेट मशीन में लगाई जाती है, वह भी मशीन के साथ घूमने लगती है। इसके बाद शख्स लोहे की रॉडनुमा चीज से प्लेट को अंदर की तरफ दबाता नजर आता है। देखते ही देखते धातु की प्लेट भगोने का रूप धारण कर लेती है। वीडियो में यह नजारा देखना दिल को सुकून देने जैसा है। इस वीडियो को @seetechnology786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article