वायरल न्यूज़

गजब: टूट गया था गाड़ी का एक पहिया फिर ड्राइवर ने लगाया ऐसा जुगाड़, दौड़ती नजर आई सडक पर, Video देख नहीं होगा यकीन

Desi Jugaad Video: आप देख पाएंगे कि इसके बाद भी गाड़ी सरपट सड़क पर दौड़ रही है। दरअसल, ड्राइवर ने बिना पहिए वाली गाड़ी को सड़क पर दौड़ाने के लिए एक अनोखा जुगाड़ लगाया होता है। जिसे देखकर आप भी यकीनन सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है।

Image

ड्राइवर ने लगाया गजब का जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि जुगाड़ से बड़े से बड़े और मुश्किल काम आसानी से हो जाते हैं। कई बार जुगाड़ से लोग ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको एक बार के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। यह वीडियो ऐसा है, जो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

वीडियो देख होश उड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में आपको किसी सड़क पर एक मिनी ट्रक जैसी गाड़ दौड़ती नजर आ रही होगी। आप अगर गौर से देखेंगे तो तीन पहिए वाली इस गाड़ी में साइड का एक पहिया टूटा नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि इसके बाद भी गाड़ी सरपट सड़क पर दौड़ रही है। दरअसल, ड्राइवर ने बिना पहिए वाली गाड़ी को सड़क पर दौड़ाने के लिए एक अनोखा जुगाड़ लगाया होता है। जिसे देखकर आप भी यकीनन सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि ड्राइवर ने एक लंबी सी लकड़ी को गाड़ी में टायर की जगह बांध दिया है। वहीं उस लकड़ी को सड़क पर इस तरह से सहारा दिया है, जिससे गाड़ी का बैलेंस सीधा रहे। जब गाड़ी चल रही है तो लकड़ी सड़क पर घिसट रही है। इस कारण गाड़ी का बैलेंस भी बना हुआ है और वह सड़क पर सरपट दौड़ती भी नजर आ रही है। जिसने इस अनोखे जुगाड़ को देखा, वह ड्राइवर की जमकर प्रशंसा करता नजर आ रहा है।इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को इंटरनेट पर @tariq_kashmiri44 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article