वायरल न्यूज़

VIDEO: बकरे से भिड़ गया मासूम बच्चा, फिर दोनों में हुई जबरदस्त लड़ाई, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा बकरा से भिड़ गया। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

बकरे और बच्चे के बीच जबरदस्त भिड़ंत (तस्वीर साभार- @priyanka_thakur_2023)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर ठहाके लगाते रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसके अलावा कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो हमेशा के लिए यादगार रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक मासूम बच्चे और बकरे के बीच जिस तरह की लड़ाई हुई, उसके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    हमारे आस-पास कई बार ऐसी घटना घट जाती है, जिसके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे ऐसे देखने को मिल जाते हैं, जो काफी अनोखे होते हैं। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा और बकार आमने-सामने हैं। दोनों फूल मूड में नजर आ रहे हैं और अनोखे अंदाज में एक-दूसरे टक्कर मार रहे हैं। जिस तरह दोनों एक-दूसरे से सिर टकरा रहा हैं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसा लग रहा है दोनों एक-दूसरे से हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    अनोखा नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। ज्यादातर लोग पहली बार इस तरह का नजारा देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'priyanka_thakur_2023' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article