Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो झोपड़पट्टी में मौजूद एक झोपड़ी से जुड़ा है। इसके बाहर लोगों की भीड़ नजर आती है जो विवाह में शामिल होने पहुंचे हैं। मगर जैसे ही लोगों की भीड़ अंदर दाखिल होती है, गजब का नजारा दिखाई दिया। दरअसल बाहर से जो झोपड़ी नजर आती है वो अंदर से एक आलीशान घर है। अभी तक हजारों लाखों व्यूज चुके वीडियो को लोगों ने अमीरों वाली गरीबी बताया है।
अंदर से कोई और निकली झोपड़ी
शुरुआत से वीडियो देखकर किसी विवाह वाले घर का मालूम होता है। लोगों की भीड़ तैयार होकर घर के बाहर खड़ी है। बाहर से देखने पर घर किसी झोपड़ी की तरह नजर आता है। मगर इसे जैसे-जैसे अंदर दाखिल होते हैं, बेहद अलग नजारा दिखाई देता है। दरअसल बाहर से जो झोपड़ी नजर आती है वो अंदर से एक आलीशान घर निकलता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अमीरो वाली गरीबी बताया है। वही एक यूजर ने लिखा कि भगवान मुझे भी गरीबी ऐसी दे। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
