वायरल न्यूज़

अजब: पॉलीथीन में अपना दिल रखकर एयरपोर्ट पहुंची महिला, देखते ही अधिकारियों के उड़ गए होश, फिर हुआ ऐसा

Ajab Gajab News: जेसिका मैनिंग नाम की महिला अपना दिल कभी हाथ में लेकर घूमती है तो कभी आलमारी में पैक करके रखती है। दरअसल, कुदरत ने जेसिका को बनाया ऐसा है कि वह अपने शरीर के ऑर्गन्स को बॉडी के अंदर नहीं रख सकती है।

Image

अजब गजब (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: न्यूजीलैंड में एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक महिला अपना दिल पॉलीथीन में रखकर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। अधिकारियों ने जब महिला को अपना दिल पॉलीथीन में लिए देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद जब अधिकारियों को पूरी बात पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। दरअसल, न्यूजीलेंड की महिला बहुत ही अजीबोगरीब कंडीशन के साथ पैदा हुई है।

दुनिया की सबसे अनोखी महिला

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, जेसिका मैनिंग नाम की महिला अपना दिल कभी हाथ में लेकर घूमती है तो कभी आलमारी में पैक करके रखती है। दरअसल, कुदरत ने जेसिका को बनाया ऐसा है कि वह अपने शरीर के ऑर्गन्स को बॉडी के अंदर नहीं रख सकती है और उसे इनको प्लास्टिक के बैग में पैक करके रखना पड़ता है। आज उनकी जिंदगी मशीनों में चलती है। जेसिका अपने दिल और जिगर का ट्रांसप्लांट करवा चुकी हैं। वह 6 हार्ट डिफेक्ट्स के साथ धरती पर पैदा हुई थीं।

रिसर्च के लिए दिया था अपना हार्ट

बता दें कि जेसिका ने ट्रांसप्लांट के बाद अपना हार्ट रिसर्च के लिए दिया था। जब 10 महीने बाद रिसर्च का काम पूरा हुआ तो उन्हें अपना दिल वापस मिल गया। इसके बाद वह हैंड लगेज के तौर पर अपना दिल एयरपोर्ट से ले आ रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और उनसे सारी बातें पूछीं। इसके बाद उन्होंने जेसिका का दिल वापस कर दिया। जेसिका इन दिनों ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए जागरूकता फैलाती हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article