Ajab Gajab News: एक लड़की के जीवन में दो लोग बेहद ही खास होते हैं। एक उसका पति और दूसरी उसकी सहेली। कई लड़कियां अपनी सहेली को अपनी बहन की तरह मानती हैं। हालांकि, यही भरोसा कई बार उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हो जाती है। ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसकी सहेली ने उसके ही पति को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इस केस में लड़की के साथ धोखा न सिर्फ उसकी सहेली ने दिया, बल्कि उसके पति ने भी उसका दिल तोड़ दिया।
फेसबुक पर शेयर की पति के बेवफाई की दास्तान
इस केस में सबसे शॉकिंग बात यह है कि लड़की की सहेली और उसके पति के अफेयर के बारे में उसे लैपटॉप से पता चला। दरअसल, एक दिन वह अपने पति का लैपटॉप चला रही थी। इसी दौरान लैपटॉप पर उसकी सहेली का मैसेज आया। इस मैसेज उसकी सहेली ने उसके पति के लिए कुछ ऐसा मैसेज किया था, जिसे पढ़कर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने अपनी दर्द भरी कहानी फेसबुक पर शेयर की है और अपने पति की बेवफाई के बारे में दुनिया को बताया।
अपनी ही सहेली ने दिया सबसे बड़ा धोखा
लड़की ने फेसबुक पर लिखा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे अपने पति और अपनी सहेली के कारण धोखा मिलेगा। लड़की ने बताया कि उसे अपने पति पर कुछ समय से शक जरूर हो रहा था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वह लड़की उसकी ही सहेली है। लड़की ने बताया कि उसने शॉपिंग के लिए अपने पति का लैपटॉप लिया था। इसी दौरान उसकी फ्रेंड का मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था, 'पिछली रात बेहतरीन थी, मैं तुम्हारे बारे में सोचे बिना नहीं रह पा रही हूं।' यह पढ़ते ही लड़की के होश उड़ गए। तब जाकर पता चला कि दोनों के बीच 8 सालों से अफेयर चल रहा है।
