वायरल न्यूज़

अजब: नेल कटर से ऐसे अनोखे तरीके से भगा सकते हैं मच्छर! Video देखकर आपका भी खुला रह जाएगा मुंह

Ajab Gajab News: आपने तो सिर्फ नेल कटर से अपने नाखून ही काटे होंगे, लेकिन आपको यह लड़की सबसे पहले दिखाएगी कि नेल कटर से खरबूजे के बीज का छिलका भी निकाल सकते हैं। इसके बाद लड़की नेल कटर का जो इस्तेमाल दिखाएगी, वह वाकई में बेहद अनोखा है।

Image

नेल कटर का अनोखा इस्तेमाल (इंस्टग्राम)

Ajab Gajab News: हर किसी के घर में नेल कटर होता है और लोग इससे अपना नाखून काटते हैं। आपने भी नेल कटर से अपना नाखून जरूर काटा होगा। लेकिन क्या आपने कभी नेल कटर से मच्छर भगाया है। इन दिनोंं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको पहले तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की नेल कटर के अजीबोगरीब इस्तेमाल के बारे में बता रही है।

नेल कटर का बेहद ही अनोखा इस्तेमाल

आपने तो सिर्फ नेल कटर से अपने नाखून ही काटे होंगे, लेकिन आपको यह लड़की सबसे पहले दिखाएगी कि नेल कटर से खरबूजे के बीज का छिलका भी निकाल सकते हैं। इसके बाद लड़की नेल कटर का जो इस्तेमाल दिखाएगी, वह वाकई में बेहद अनोखा है। आप देख सकते हैं कि लड़की नेलकटर को कुछ ऐसे रखती है, जिससे वह मच्छर भगाने वाले क्वाइल का स्टैंड बन जाता है। इसके बाद लड़की इसमें क्वाइल लगा देती है। आपने भी शायद ऐसा कभी नहीं सोचा होगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि टूटी क्वाइल के टुकड़ों को भी नेल कटर के बीच में फंसाकर लड़की उसका स्टैंड की तरह उपयोग में ला रही है। इसके बाद लड़की नेल कटर के कुछ और इस्तेमाल भी दिखाती है। नेल कटर से कोल्ड ड्रिक की कांच वाली बोटल का ढक्कन भी खोला जाता है। इस वीडियो में आप नेलकटर के रोचक उपयोग देख सकते हैं। वीडियो को miss_mohiinii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article