Ajab Gajab: एमपी अजब है एमपी गजब है यह कहावत मध्य प्रदेश के बारे में यूं ही नहीं कही जाती है,समय-समय पर अजब गजब कारनामें मध्य प्रदेश में सामने आते रहते हैं , बीती पंद्रह अगस्त को भी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मछंड थाना इलाके के नोंधा गांव से अजब-गजब कारनामा सामने आया है, जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे गांव के ही एक युवक ने कार्यक्रम उपरांत वितरण हुये मिष्ठान में एक लड्डू मिलने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत लगाई है शिकायत के बाद गांव के सचिव और सरपंच शिकायत कर्ता युवक को बाजार से खरीद कर भरपेट लड्डू खिला कर मनाने की बात कर रहे हैं।
बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने निचले स्तर पर समस्याओं का निपटारा न होने के चलते उनके निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी लेकिन उसे सीएम हेल्पलाइन को ही लोगों ने अब मजाक बना कर एक लड्डू के लिए अजब-गजब शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीती पन्द्रह अगस्त को जब देश आज़ादी का जश्न मना रहा था तब भिंड के मछंड इलाके में नौंधा गाँव के एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी, उसकी समस्या यह थी की उसे आज़ादी की सालगिरह पर पंचायत कार्यालय से लड्डू नहीं मिला,अब जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई तो सरपंच से लेकर पंचायत सचिव तक शिकायत वापस कराने चक्करघिन्नी हो रहे हैं।
एक लड्डू के लिए लगाई सीएम हेल्पलाइन
असल में 15 अगस्त के दिन सारे देश की तरह भिण्ड के नौधा पंचायत में भी आज़ादी का पर्व मनाया गया, झंडा फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद नियमानुसार मिठाई बांटी गई. यहाँ मिठाई में कार्यक्रम स्थल पंचायत कार्यालय परिसर में सभी को एक एक लड्डू दिया जा रहा था. जब बारी गांव के ग्रामीण कमलेश कुशवाहा की आयो तो उसे भी लड्डू मिला लेकिन जब उसने दोबारा लड्डू माँगा तो उसे माना कर दिया गया. इस बात से नाराज़ ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर दी।
शिकायत में क्या कहा गया
पंचायत में स्वतंत्रत दिवस के कार्यक्रम में ग्रामवासियों को लड्डू नहीं दिए जा रहे हैं जिससे बड़ी समस्या हो रही है।" उस समय तो बात आई गई हो गई लेकिन जब इस शिकायत के निराकरण की बारी आई तो पंचायत सचिव रोजगार सहायक और सरपंच भी चौंक गए फिर क्या था ग्रामीण से संपर्क कर शिकायत बंद कराने का कई बार आग्रह किया लेकिन वह मन्नाए को तैयार नहीं है।
'दो मांगे फिर भी सिर्फ एक ही लड्डू दिया'
ग्रामीण द्वारा करायी गई सीएम हेल्पलाइन पर लड्डू ना मिलने की शिकायत का लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया,शिकायत कर्ता कमलेश का कहना है की जब ध्वजारोहण हुआ तो उसके बाद सबको दो लड्डू बांटे जाने चाहिए थे लेकिन उसे एक भी लड्डू नहीं मिला इसलिए उसने इसकी शिकायत की है।
बाज़ार से दिलायेंगे लड्डू
वहीं, मामले में पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि, 15 अगस्त को सभी मौजूद ग्रामवासियों को जीआरएस धर्मेंद्र के द्वारा एक एक लड्डू का वितरण किया जा रहा था,सभी को लड्डू बांटे गए थे लेकिन कमलेश लड्डू ना मिलने की बात क्यों कह रहा है हालांकि अब पंचायत की ओर से दुकान से लड्डू खरीदकर कमलेश को दिलवाए जांएगे।
