Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर एक स्कूल से जुड़ा अजीबोगरीब शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह शिकायत पत्र ऐसा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। यह शिकायत पत्र यूपी के औरैया जिले के किसी स्कूल का बताया जा रहा है। खबर के अनुसार, इस शिकायत पत्र को सातवीं कक्षा के छात्रों ने अपने प्रिंसिपल को लिखा है। छात्रों ने यह शिकायत पत्र अपनी क्लास की छात्राओं के खिलाफ लिखा है।
छात्राओं के खिलाफ शिकायत पत्र
सोशल मीडिया पर वायरल इस शिकायत पत्र में छात्रों ने प्रिंसिपल को लिखा कि उनकी क्लास की लड़कियां उनका तरह-तरह से मजाक उड़ाती हैं। वह उनका अजीबोगरीब तरीके से नाम बिगाड़ती हैं और सबके सामने चिढ़ाती हैं। वायरल हो रहे इस पत्र में आप देख सकते हैं कि सातवीं क्लास के छात्रों ने लिखा है कि उनकी क्लास की लड़कियां उन्हें बहुत ही अजीबोगरीब नामों से बुलाती हैं। शिकायत पत्र में लिखा गया है कि लड़कियां उन्हें लल्ला, पागल और औकात में रहो जैसे शब्दों से चिढ़ाती हैं। देखें शिकायती पत्र-
इसके अलावा लड़कियां अभिषेक नाम के छात्र को 'डामर' तथा अनमोल नाम के छात्र को 'रसगुल्ला' कहकर बुलाती हैं। इसके अलावा लड़कियां क्लास में शोर मचाती हैं और गाना गाते हुए डायलॉग मारती हैं- 'ओम् फोम् धर्राटे काट रही हैं।' छात्रों की शिकायत सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती है बल्कि अंत में उन्होंने छात्राओं के नाम भी लिखे हैं। छात्रों के अनुसार, जो लड़कियां सबसे ज्यादा शोर मचाती हैं, उनके नाम हैं- जानवी, शिखा, रितु, काजल और अवनी। इस शिकायत पत्र को chhotixadvance नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
