थार सवार युवकों ने सामने से दी मौत को दावत (फोटो: X/ @PRMundru)
Aaj ka viral video: आज के समय में लोगों के सिर पर सोशल मीडिया का ट्रेंड ऐसे सवार है कि वह अपना जान भी जोखिम में डालने से नहीं कतराते। ये सब के पीछे का मुख्य मकसद वीडियो पर चंद व्यूज और लाइक है। इस समय इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको देखने के बाद तो एक समय आपकी भी जान हलक में आ जाएगी। इस 11 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साइड से ट्रक आ रही है तो वहीं पर दूसरी साइड से सफेद और काली रंग की थार आ रही है।
इस थार की छत के ऊपर तीन लड़के चढ़े हुए हैं। पीछे से म्यूजिक की तेज आवाज आ रही है। थार की छत पर चढ़े ये तीनों शख्स म्यूजिक पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। थार चला रहा शख्स गलत साइड से आ रहा है। तभी सामने से ट्रक को आता देख वह अचानक से गाड़ी का स्टेयरिंग मोड़ता जिसकी वजह से तीनों लड़के फिसलकर और ट्रक से टकराकर नीचे गिर जाते हैं। वो तो गनीमत रही की ट्रक ड्राइवर ने समय रहते हुए गाड़्री का ब्रेक लगाया नहीं तो कोई बड़ा हादसा सो सकता था। इन तीनों शख्स की जान भी जा सकती थी।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @PRMundru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'ट्रक ड्राइवर ने तुरंत प्रभाव से ब्रेक लगा दिया, वरना सारी गलती ट्रक ड्राइवर की होती। पता नहीं लोग उस ड्राइवर के साथ क्या क्या करते, हादसे बड़ा हो सकता था। एक वीडियो बनाने के लिए लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। अगर ट्रक का ड्राइवर एक सेकंड भी देर करता तो तबाही तय थी।'इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। पहले ने लिखा: "खुद तो जायेंगे ही दूसरों को भी फसाएंगे ये लोग", दूसरे ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा: "बहुत गलत काम किया है ट्रक ड्राइवर ने। भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा ऐसे छपरियों को जीवनदान देने के लिए", तीसरे ने लिखा: "मस्त गिरे एक बार और ट्राई करना चाहिए।" इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।