वायरल न्यूज़

टीटी ने कहा: जनरल में जाओ… पैसेंजर बोला-"फाइन मारिए ना!", स्लीपर कोच में बेटिकट पकड़ाया यात्री, फिर जो हुआ

Aaj ka viral video: भारत में यात्रा करने वालों के लिए ट्रेन सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है, लेकिन टिकट मिलना हमेशा यहां पर आसान नहीं होता। पर्व-त्योहारों के समय तो यह स्थिति और बद से बदतर हो जाती है। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन का TTE और पैसेंजर के बीच नोंकझोंक हो रही है।

Image

टीटी ने कहा जनरल में जाओ… पैसेंजर बोला-फाइन मारिए न! देखें वीडियो (फोटो: X/@MahasayRit11254)

Aaj ka viral video: भारत में ट्रेन एक ऐसा यातायात का साधन है। जो खासकर मिडल क्लास और लॉवर क्लास के लोगों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है, लेकिन यहां पर तय तारीख और समय में टिकट मिलना लोगों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है। पर्व और त्योहार में तो सभी को टिकट मिलने की संभावना भी लगभग ना के बराबर हो जाता है। ऐसे में घर जाने वाले लोग जनरल कोच का टिकट लेकर स्लीपर कोच में घुस जाते हैं।

जिसके बाद जब ट्रेन का TTE टिकट चेक करने आता है तो ऐसे यात्रियों से जनरल कोच में जाने की बात कहता या फिर फाइन लेकर उनको उस कोच में रहने देता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक यात्री स्लीपर कोच में घुस जाता है। जबकि उसके पास स्लीपर कोच का टिकट नहीं होता। जब TTE उसे जनरल कोच में जाने की बात कहता है तो वह इस पर जवाब देते हुए फाइन लगाने की बात कहता है।

यात्री और TTE दोनों की बातचीत

वीडियो में एक शख्स स्लीपर में बिना टिकट बैठा हुआ मिलता है। ट्रेन के भीतर टिकट चेक करने वाला TTE उसे बार-बार समझाता है और कहता है कि "जनरल में जाओ, यहां पर मत बैठो", लेकिन ये यात्री इतना जिद्दी होता है कि जनरल में तो नहीं जाता उल्टा बड़ी बेफिक्र में जवाब देता है, "फाइन मार दीजिए न।" इस वीडियो में आगे ट्विस्ट तो तब आता है जब TTE कहता है कि "हमको फाइन नहीं मारना" टीटीई आगे कहता है कि लोगों को यहां पर दिक्कत हो रहा है, चलो यहां से"।

TTE इस शख्स से पूछता है कि "यहां पर भीड़ करके क्या कर रहे हो?" जिसका जवाब देते हुए यात्री कहता है कि मैं भीड़ नहीं कर रहा हूं। मैं फाइन मराने को रेडी हूं। मुझे फाइन मारो ना जितना मारना है।" जिस पर TTE कहता है कि "क्यों फाइन मारूं मैं। नहीं मारना फाइन। चलिए जनरल में चलिए।" इस पर बेटिकट यात्री कहता है कि "नहीं जाऊंगा मैं।" अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @MahasayRit11254 नाम के शख्स ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'एलटीटी बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अनारक्षित यात्रियों की हरकत'इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article