Ramayana Part 1 Trailer 2: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'रामायण पार्ट 1' के दूसरे ट्रेलर को जारी कर मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। दिवाली पर रिलीज होने की तैयारी कर रही इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की बड़ी प्लानिंग है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म की चर्चा पहले से ही जोरों पर है। इस मूवी का दूसरा ट्रेलर बेहद शानदार है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan-Sreeleela की फिल्म की ‘वाराणसी’ से होगी टक्कर, इस दिन होगी रिलीज)
रामायण पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत रेगिस्तान में चलते एक व्यक्ति के दृश्य से होती है। इसके बाद आसमान में इंद्रनील की झलक और अयोध्या में भगवान राम व माता सीता के खूबसूरत सीन्स को दिखाया जाता है। ट्रेलर का शुरुआती हिस्सा फिल्म की पौराणिक दुनिया, उसकी भव्यता और कहानी के माहौल को दर्शाने की कोशिश करता है। ट्रेलर में सुनाई देने वाली दमदार आवाज बताती है कि इतिहास लिखे जाने से पहले मनुष्य देवताओं के साथ चलते थे। लेकिन इसी बीच अंधकार से एक ऐसी बुरी शक्ति का उदय हुआ, जिसने पूरी दुनिया को बदलने की कोशिश की।
रावण की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
दूसरे ट्रेलर का सबसे आकर्षक हिस्सा रावण का किरदार निभा रहे यश की झलक था। ट्रेलर में रावण को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में पेश किया गया है। उसकी उत्पत्ति को अग्नि और क्रोध से जोड़ते हुए दिखाया जाता है। साथ ही उसकी उस शक्ति का संकेत मिलता है, जिसके बल पर उसने देवताओं तक को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की। रावण के किरदार को किस तरह बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जाएगा, यह देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan को मिला ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे एक्टर)
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी पर भी नजरें
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। राम और सीता के दृश्यों की झलक कहानी के भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष की ओर इशारा करती है। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म में भारतीय संस्कृति, मर्यादा, प्रेम और धर्म जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भव्य सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
