Dussehra 2026 School Holidays: स्कूली बच्चों हर महीने में आने वाली त्योहारों की छुट्टियों को इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्टूबर का महीना त्योहारों के उल्लास और लंबी छुट्टियों से भरा रहता है। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों में दशहरा की छुट्टी (Dussehra 2026) को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस साल विजयादशमी यानी दशहरा का पावन पर्व 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाने वाला है। इस प्रमुख पर्व और शारदीय नवरात्रि के उल्लासपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि हर राज्य और बोर्ड के नियमों में थोड़ा अंतर होता है, लेकिन अधिकांश शिक्षण संस्थानों में छात्रों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए विशेष अवकाश मिलना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि इन प्रमुख राज्यों के स्कूलों में दशहरा और फेस्टिवल ब्रेक को लेकर क्या है ताजा अपडेट।
दशहरा के अवसर पर राज्यवार छुट्टियों को अपडेट
1. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 (कुल 12 दिन) की छुट्टी दी गई है। 12 दिन की छुट्टी के बाद स्कूल 27 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे और सामान्य दिनों की तरह क्लास का संचालन किया जाएगा।
2. तेलंगाना
तेलंगाना में दशहरा और नवरात्र के अवसर पर 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक कुल 13 दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर के स्कूल दोबारा खुलेंगे।
3. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी दशहरा के लिए छुट्टियों के साथ ऑटम ब्रेक मिलाकर 8 दिन का छुट्टियों की घोषणा की गई है। यहां 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि दशहरा पर यूपी में केवल एक दिन यानी 20 अक्टूबर की छुट्टी थी।
4. राजस्थान
राजस्थान में दशहरा के अवसर 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक कुल 8 दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
5. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में कुल 10 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यहां 12 अक्टूबर से स्कूल बंद है और 21 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से फिर से क्लास शुरू होगी।
6. बिहार
बिहार में दुर्गा पूजा और दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। यहां कुल 5 दिन की दशहरा के छुट्टियां दी गई है। छुट्टियों की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और 21 अक्टूबर 2026 तक छात्र परिवार के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लेंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से स्कूल खुल जाएंगे।
7. दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली शिक्षा निदेशालय के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, महाअष्टमी और विजयादशमी को मिलाकर 3 दिनों की छुट्टी रहेगी। 18, 19 और 20 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर से स्कूल फिर खुलेंगे।
8. झारखंड
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अनुसार महाअष्टमी (19 अक्टूबर), महानवमी/दशहरा (20 अक्टूबर) और 21 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
अभिभावकों को सलाह
बच्चों के अभिभावकों को सलाह है कि वह स्कूल सर्कुलर की जांच करें। चूंकि निजी और केंद्रीय विद्यालयों के स्थानीय प्रबंधन में 1-2 दिन का आंशिक अंतर हो सकता है, इसलिए किसी भी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित स्कूल के आधिकारिक नोटिस की पुष्टि अवश्य कर लें। लंबे अवकाश वाले राज्यों (जैसे तेलंगाना, बंगाल, यूपी व राजस्थान) के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे छुट्टियों के आनंद के साथ-साथ अपने शैक्षणिक कार्यों को समय पर पूरा रखें।
