वायरल न्यूज़

स्टंट या पागलपन? शख्स ने खड़ी ट्रक के नीचे से निकाली बाइक, बोला - "मैं कलाकार हूं!", इंटरनेट यूजर्स का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक शख्स को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए खड़ी हुई ट्रक के नीचे से बाइक निकालते हुए देख सकते हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति जब पूछता है कि ऐसा क्यों किया, तो बाइक सवार हंसते हुए कहता है – “मैं कलाकार हूं।”

Image

बिहार में एक शख्स ने खतरनाक स्टंट किया (फोटो: X/@sarviind)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आएगा। शख्स ने खड़ी ट्रक के नीचे से बाइक निकाल दी। इतना ही नहीं वीडियो बना रहा शख्स जब यह पूछता है कि ऐसा क्यों किया तो हंसते हुए कहता है कि "मैं कलाकार हूं।" 56 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है और वह ट्रक के नीचे से अपनी बाइक निकाल लेता है। अब यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

जब बाइक चला रहा शख्स ट्रक के नीचे से बाइक निकाल रहा होता है तो उसके पास खड़ा दूसरा शख्स उसकी वीडियो बना रहा होता है। जिसमें वह भोजपुरी में हंसते हिए कहता है कि चचा ट्रक के नीचे से निकल रहे हैं, ई बिहार है, कुछ भी हो सकता है। जब वीडियो बना रहा शख्स बाइक चला रहे व्यक्ति से पूछता है कि ये क्या कर रहे हैं आप? जिसका वह जवाब देते हुए कहता है कि "ये बिहार है, यहां र कलाकारों की कमी थोड़ी ना है", फिर वीडियो कैमरा कर रहा शख्स कहता है कि ये बिहार है, कलाकारों की धरती। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @sarviind नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

इंटरनेट यूजर्स की आई ये प्रतिक्रियाएं

जिसके कैप्शन में लिखा है: "बिहार का नाम बदनाम करने वाले इन नमूनों का, क्या ही किया जाए? चालू ट्रक के नीचे से बाइक निकाल रहा है। खुद को कलाकार बताता हुआ हंस रहा है।" इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। पहले ने लिखा: "बिहार का बाबू भईया है कुछ भी कर सकते हैं जोखिम से डर नहीं लगता, ऐसा लगता है वीडियो के माध्यम से तो", दूसरे यूजर ने लिखा: "ऐसा रिस्क नही लेना चाहिए कभी भी।", तीसरे ने लिखा: "इस आदमी की बाइक जब्त हो जानी चाहिए, फिर ये जिंदगी भर रेड लाइट जंप करने से भी डरेगा।" इस वीडियो को अब तक दो लाख 45 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article