वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (28-JAN-2026): विशालकाय अजगर के चंगुल में फंसा शख्स, मौत से आंखों में आंखें डाल डटकर करता रहा मुकाबला

आज का वायरल वीडियो (28-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो भले ही कुछ सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद लोगों में डर का एहसास काफी लंबे समय तक बना रह सकता है।

Image

अजगर के चंगुल में फंसा शख्स (X/@chronicalguy)

आज का वायरल वीडियो (28-JAN-2026): सांपों को देखते ही अधिकतर लोगों के शरीर में डर की ऐसी लहर दौड़ती है कि वे कुछ देर के लिए सुन्न हो जाते हैं। खासकर तब जब सामने कोई विशालकाय अजगर हो। इस वक्त तो लोगों की जान हलक में ही अटक जाती है। मगर सोचिए ऐसा ही कोई विशालकाय अजगर के चंगुल में आप फंस गए हों तो आपकी क्या हालत होगी। ये सोचकर ही रूह कांप जाती है लेकिन एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर मानो लोगों की सांसें ही थम गईं।

अजगर के चंगुल में फंसा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगली इलाके में अजगर के चंगुल में फंसा हुआ है। अजगर ने उसके पैर को पूरी ताकत से जकड़ लिया है और ऐसे जकड़ा हुआ है कि छोड़ने का नाम तक नहीं ले रहा। वही शख्स उसके चंगुल से आजाद होने की पूरी कोशिश कर रहा है। मगर अजगर का आकार इतना बड़ा है कि यदि उसे मौका मिले तो वह उस इंसान को जिंदा निगल जाए।

इस स्थिति में भी शांत रहा शख्स

बता दें कि अजगर अपने शिकार को पहले यूं ही जकड़े रखता है और धीरे-धीरे उसके दम घोंट देता है। फिर वह उसे निगल जाता है। वीडियो में भी अजगर को उस शख्स के पैरों को जकड़े देखा जा सकता है। ऐसे में वह शख्स इस स्थिति में भी घबराया हुआ नहीं बल्कि बहुत ही शांत नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स ने अजगर के मुंह को कसकर पकड़ रखा है और पूरी कोशिश कर रहा है कि वह खुद को उसके चंगुल से छुड़ा सके।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

वीडियो में शख्स को देख ऐसा लग रहा जैसे वह कोई प्रोफेशनल स्नेक कैचर हो और उसे सांपों से निपटने का अच्छा अनुभव है। नहीं तो ऐसी स्थिति में आम आदमी तो डर के मारे ही अपने प्राण त्याग देता। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @chronicalguy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article