वायरल न्यूज़

बड़े आराम का मामला है! न कोई होशियारी ना ही कड़ी मशक्कत, बस ट्रेन की खिड़की से हाथ डाला और कर ली चोरी

चोरी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हाल में ही इसी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर चलती ट्रेन में हाथ डालकर दूसरों के सामान को लपकते हुए देखा जा सकता है।

Image

चलती ट्रेन में हाथ डालकर चोर ने कर ली चोरी (X/@TansuYegen)

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं, जहां ये कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते जब इनकी खिल्ली ना उड़ाई गई हो। हाल में बांग्लादेश का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर ने चलती ट्रेन की खिड़की से हाथ डालकर एक यात्री का सामान चुरा लिया।

चलती ट्रेन से चोर ने कर ली चोरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर पटरी के बगल में लगे सिग्नल लाइट पर खड़ा है और वह खंभे को पकड़कर झूल रहा है। जैसे ही ट्रेन उसके बगल से गुजरती है, वैसे ही वह बड़े आराम से चलती ट्रेन की खिड़की में हाथ डालता है और अंदर बैठे यात्री का सामान झपट लेता है। यात्री बस चोर को देखता ही रह जाता है। चोरी करने के बाद ट्रेन आगे बढ़ जाती है और चोर भी अपने रास्ते चल देता है।

खूब वायरल हो रहा यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 2500 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि चोरी की यह घटना बांग्लादेश की है। जहां एक चोर चलती ट्रेन से चोरी करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "वीडियो देख लगता है कि चोरी ही इनका काम है।" दूसरे ने लिखा, "ट्रेन बहुत धीमी थी, चाहते तो चोर को बड़े ही आराम से पकड़ सकते थे।" तीसरे ने लिखा, "मुझे लगता है कि बांग्लादेश में कोई सुरक्षा नहीं है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article