वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (22-NOV-2025): जुगाड़ की सारी सीमा रेखा को पार कर गईं आंटी, ट्रेन के अंदर बैठे-बैठे केटल में ही बना दी मैगी, रेलवे ने अब लिया एक्शन

आज का वायरल वीडियो (22-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: ट्रेन के अंदर AC कोच में बैठी एक महिला ने इलेक्ट्रिक केटल में मैगी बना दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही रेलवे ने इस पर आपत्ति जताते हुए महिला यात्री और वीडियो बनाने वाले चैनल पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Image

ट्रेन में मैगी बनाती महिला (X/@WokePandemic)

आज का वायरल वीडियो (22-NOV-2025): हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेन के अंदर इलेक्ट्रिक केटल में मैगी बना रही है। यह वीडियो भारतीय रेल के एसी कोच का है जिसमें एक महिला यात्रा करते समय मोबाइल चार्जिंग सॉकेट में इलेक्ट्रिक केटल लगाकर उसमें Maggi उबाल रही है।

देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो

यह वीडियो जैसे ही सोशल साइट X पर अपलोड हुआ, यह वायरल हो गया और देखते ही देखते इस पर लाखों लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ गईं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने हैरानी जताई तो कईयों ने इसे जुगाड़ बताकर बात को हल्के में ले लिया। लेकिन भाई यह मजाक की बात नहीं है। यह बहुत खतरनाक हो सकता है।

रेलवे ने मामले को अपने संज्ञान में लिया

खैर इसी बीच वायरल वीडियो पर रेलवे वालों की भी नजर पड़ गई। उन्होंने तुरंत इस मामले को अपने संज्ञान में लिया और इस वीडियो का हवाला देते हुए सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक X हैंडल से तुरंत जवाब दिया। रेलवे ने इस मैटर में साफ कहा कि ट्रेन में इलेक्ट्रिक केटल या कोई भी हाई-पावर उपकरण इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला भी काम है।

रेलवे की चेतावनी

रेलवे के अनुसार, ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट सिर्फ मोबाइल-लैपटॉप जैसे कम बिजली वाले उपकरणों के लिए बनाए गए हैं। केटल जैसे 1000-1500 वाट के उपकरण लगाने से वायरिंग पर ज़्यादा लोड पड़ता है। इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है, आग लग सकती है और पूरा कोच जल सकता है। एसी सिस्टम भी खराब हो सकता है, बाकी चार्जिंग पॉइंट भी खराब हो जाते हैं। अगर आग लगती है तो चलती ट्रेन में उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है, सैकड़ों यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

रेलवे ने कही कार्रवाई करने की बात

रेलवे ने अपने जवाब में साफ कहा कि वीडियो बनाने वाले चैनल और उस महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी यात्रियों से अपील की गई है कि ऐसा खतरनाक काम बिल्कुल न करें। अगर कोई ऐसा करता दिखे तो तुरंत रेलवे कर्मचारी, TTE या हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article