UP PET Exam 2026 UP School will remain closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली पीईटी (PET) 2026 परीक्षा के कारण निर्धारित केंद्रों वाले विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया जा रहा है। जिन विद्यालयों या कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को परीक्षा के आयोजन के दौरान छुट्टी (अवकाश) रहेगी।
कब होगी परीक्षा
पहले यूपी पीईटी परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन आयोग ने इसमें बदलाव कर नया शेड्यूल जारी किया है। अब यह परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 (रविवार), 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) और 1 नवंबर 2026 (रविवार) को होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UP PET 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आवेदन किया है, वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आपके UPSSSC PET एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग, फोटो, हस्ताक्षर या किसी अन्य विवरण में कोई गलती है, तो सुधार के लिएआधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0522-2720814 पर संपर्क करें या अपनी समस्या का विवरण लिखकर online.upsssc@nic.in पर ईमेल भेजें। समय रहते शिकायत दर्ज कराने से परीक्षा के दिन होने वाली किसी भी असुविधा से बचा जा सकता है। एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में यानि 20 अक्टूबर के आस पास आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।
