एजुकेशन

JNVST कक्षा 9 और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब 22 अक्टूबर तक करें अप्लाई

JNVST Admission 2027 Last Date Extended: नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9 और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

JNVST Admission 2027 Last Date Extended (Photo-AI/Newsroom Verified)

JNVST Admission 2027 Last Date Extended: जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री (LEST) के तहत प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। ऐसे मे जो भी छात्र किसी कारण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें एक अवसर और मिला है। बता दें कि पहले आवेदन कि अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 थी। डेट बढ़ाने के बाद, जारी नए शेड्यूल के अनुसार, छात्र 22 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्र लेख में दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

JNVST Admission 2027 संशोधित शेड्यूल और मुख्य बिंदु

आयोजक संस्थानवोदय विद्यालय समिति (NVS)
संशोधित आवेदन की अंतिम तिथि22 अक्टूबर
पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि15 अक्टूबर
प्रवेश परीक्षा (LEST)संभावित फरवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in/cbseitms.nic.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP असिस्टेंट टीचर के लिए कौन-कौन से प्रमाण पत्र हैं अनिवार्य? यहां देखें पूरी चेकलिस्ट, नहीं तो छूट जाएगा आवेदन का आखिरी मौका

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Class IX / XI LEST Registration 2027' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक सर्टिफिकेट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 4 - फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।

स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन शुल्क?

बता दें कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने के दौरान किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।

क्यों खास हैं जवाहर नवोदय विद्यालय?

नवोदय विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विश्वस्तरीय शिक्षा, आवास, भोजन, किताबें और यूनिफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यहां के छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE, NEET और UPSC में नवोदय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article