वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (17-JAN-2026): HR के फोन कॉल से गई थी नौकरी तो बनाया वीडियो, अब मिल रही सैकड़ों नौकरियां, शख्स ने खुद बताया क्या करेगा?

आज का वायरल वीडियो (17-JAN-2026): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: नौकरी जाने से परेशान एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला। वीडियो वायरल होते ही उसे हजारों मैसेज और सैकड़ों नौकरी के ऑफर मिले। इस घटना ने साबित किया कि सोशल मीडिया सही तरीके से इस्तेमाल हो तो जिंदगी बदल सकता है।

Image

नौकरी जाने का डर, इंस्टाग्राम वीडियो ने बदल दी किस्मत (फोटो: Instagram/anuragviril)

  • अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी के HR के एक फोन कॉल से एक इंजीनिर की नौकरी चली गई थी। जिसके बाद उसने अपना दर्द इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। अब एक बार फिर इस शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो में वह बता रहा था कि 14 तारीख को उसकी नौकरी खत्म होने वाली है और वह बहुत परेशान है। उस समय उसने ज्यादा नहीं सोचा, बस दिल की बात लोगों से शेयर कर दी। उसे लगा था कि वीडियो कुछ ही लोग देखेंगे और शायद एक-दो फोन कॉल आ जाएंगे, लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा।
  • वीडियो तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते उसके पास हजारों नहीं बल्कि लाखों मैसेज आने लगे। कई लोगों ने उसे नौकरी के ऑफर दिए। कोई इंटरव्यू के लिए बुला रहा था, तो कोई सीधे काम देने की बात कर रहा था। युवक का कहना है कि तब उसे समझ आया कि मदद कभी भी, कहीं से भी मिल सकती है। कभी किसी इंसान के ज़रिए और कभी सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म से। एक कमेंट ने उसे खास तौर पर छू लिया। किसी ने लिखा था, दुनिया में आज भी अच्छे लोग हैं, बस मदद मांग कर तो देखो। यह बात उसके दिल में बैठ गई और उसे लगा कि वह अकेला नहीं है।

    यूजर्स ने कई तरह के किए कमेंट्स

    वीडियो में उसने यह भी कहा कि नौकरी जाने की परेशानी सिर्फ उसकी नहीं है। आज बहुत से लोग बेरोज़गारी, तनाव और डर के साथ जी रहे हैं। इसी वजह से उसने सुझाव दिया कि ऐसे लोगों का एक ग्रुप बनना चाहिए, जहां सभी एक-दूसरे से जुड़ें और मदद करें। यह कहानी बताती है कि सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास या बुराई के लिए नहीं है। अगर सही सोच और सही समय पर इस्तेमाल किया जाए, तो यह किसी की जिंदगी बदल सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर anuragviril नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

    डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article