वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (12-NOV-2025): कंगारू ऐसे छिपा लेता है अपने बच्चे को पेट के अंदर, नहीं देखा तो देख लीजिए ये वायरल वीडियो

आज का वायरल वीडियो (12-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय कंगारू और उसके बच्चे का क्यूट सा वीडियो तेजी से lवायरल हो रहा है जिसमें एक कंगारू अपने बच्चे को पेट में छिपाता हुआ दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा है। आपने देखा क्या, अगर नहीं देखा तो यहां पर देखें।

Image

कंगारू ऐसे छुपा लेता है अपने बच्चे को पेट के अंदर, देखें वीडियो (फोटो: X/@bhavisha333)

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां पर यूजर्स को चौबीसों घंटे अलग-अलग तरह की वीडियो देखने को मिलती रहती है। इसमें फिर चाहे इंसानों का जुगाड़ वीडियो, डांस के वीडियो, फनी वीडियो हो या फिर जानवरों के वायरल वीडियो हों। हर दिन अलग-अलग कंटेंट देखने को मिलते रहते हैं, जिसे देखने के बाद कभी तो हंस-हंसकर आप लोटपोट होते होंगे तो कभी कोई वीडियो ऐसा भी होता होगा। जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता होगा। वहीं पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते होंगे जो आपकी जिज्ञासा को शांत करते होंगे। इस समय भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी भी जिज्ञासा शांत हो जाएगी।

कैसे कंगारू अपने बच्चे को पेट में छिपा रहा है वीडियो में देखें

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल 15 सेकंड का यह वीडियो एक कंगारू और उसके बच्चे का है। आपने स्कूल-कॉलेजों में जरूर पढ़ा और सुना होगा कि कंगारू अपने बच्चे को पेट के अंदर छिपाकर रखते हैं। आपमें से कई लोगों ने कंगारू द्वारा अपने बच्चे को पेट में छिपाता हुआ देखा भी होगा, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने ऐसा नहीं देखा होगा। ऐसे लोगों के लिए आज का यह वीडियो है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कंगारू कैसे अपने बच्चे को पेट के अंदर छिपाता है। देखें वीडियो:

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @bhavisha333 नाम से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'कंगारू अपने बच्चों को कैसे पेट मैं छुपा लेता है, मैंने तो पहली बार देखा आप ने कभी देखा है' इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "मैं भी पहली बार देखा है बहुत ही अद्भुत है", दूसरे यूजर ने लिखा: "नहीं देखा पहले कभी, आज पहली बार देखा है। कितनी आसानी से चला जाता है और आराम से बैठ भी जाता है!", वहीं पर तीसरे ने लिखा: " प्रकृति का यह स्नेह देख, मन आदर से भर गया। एक मां का अटूट विश्वास, एक सुरक्षित आश्रय।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article