आज का वायरल वीडियो (09-NOV-2025): जहाँ इंसान भी ऊँचाइयों से डरते हैं, वहाँ एक मासूम बिल्ली की जान बचाने के लिए एक फायरफाइटर ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। दिल को छू लेने वाली यह घटना इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में देखआ जा सकता है कि एक ऊँची इमारत की रेलिंग पर फँसी सफेद बिल्ली को बचाने के लिए फायरफाइटर जा पहुंचा। रेलिंग पर चढ़कर फायरफाइटर ने उसे गोद में लिया और वापस उसे सुरक्षित जगह पर ले आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को कई लोगों ने शेयर करते हुए उस फायरफाइटर की जमकर तारीफ की है।
खतरे में पड़ी बिल्ली की जान
वीडियो में आप देक सकते हैं कि बिल्ली किसी तरह रेलिंग पर चढ़ गई है। लेकिन नीचे उतरने का रास्ता न मिलने से वह वहीं पर फँसी रह गई। आसपास के लोग चीखें मार रहे हैं, लेकिन कोई ऊपर चढ़ने की हिम्मत न जुटा सका। सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। वीडियो में दिख रहा है कि फायरफाइटर बिल्ली को बचाने के लिए रेलिंग पर चढ़ा हुआ है। हवा का तेज झोंका और फिसलन भरी सतह के बावजूद, वह बिल्कुल शांत भाव से बिल्ली की ओर आगे बढ़ रहा है।
फायरफाइटर ने बचाई बिल्ली की जान
बिल्ली डर रही थी, लेकिन फायरफाइटर जैसे ही उस तक पहुँचा, उसे प्यार से गोद में उठा लिया। कुछ ही देर बाद वह फायरफाइटर उस बिल्ली को लेकर सुरक्षित जगह पहुंचा। फायरफाइटर के इस बहादुरी के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों के कमेंट्स की बौछार होने लगी। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह इंसानियत की मिसाल है।" दूसरे ने लिखा, "फायरफाइटर सुपरहीरो होते हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिल्ली की आँखों में डर देखकर मेरा दिल बैठ गया, लेकिन अंत अच्छा था।"
