कौन देती है अधिक दूध, बकरी या भेड़? किसमें ज्यादा फायदा, आज यह भी जान लें आप

बकरी और भेड़ की अगर तुलना की जाए तो इनमें से कौन ज्यादा दूध देती है? आज आप इस सवाल का जवाब भी जान लीजिए।

Authored by: पंकज यादवUpdated Nov 9 2025, 11:13 IST
कौन देती है ज्यादा दूधImage Credit : IStock01 / 07

कौन देती है ज्यादा दूध

बकरी और भेड़ दोनों दूध देती हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा कि इन दोनों में से ज्यादा दूध कौन देती है। बकरी या फिर भेड़?

उपयोगी होती हैं भेड़Image Credit : IStock02 / 07

उपयोगी होती हैं भेड़

हालांकि भेड़ के दूध के साथ-साथ उनके बाल भी बहुत उपयोगी होते हैं। इनसे हम ऊन बनाने का काम करते हैं।

बकरी का दूध ज्यादाImage Credit : IStock03 / 07

बकरी का दूध ज्यादा

अगर बात की जाए दूध की, तो भेड़ की तुलना में बकरी ज्यादा दूध देती है। हालांकि बकरी की तुलना में भेड़ के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

इन प्रजातियों के दूध अधिकImage Credit : IStock04 / 07

इन प्रजातियों के दूध अधिक

बकरियों की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें सानेन नस्ल की बकरियां सबसे ज्यादा दूध देने वाली मानी जाती हैं। वहीं भारत में जमुनापारी सबसे ज्यादा दूध देने वाली बकरी की नस्लों में से एक है।

प्रोटीन के लिए बेस्ट है भेड़ का दूधImage Credit : IStock05 / 07

प्रोटीन के लिए बेस्ट है भेड़ का दूध

भेड़ का दूध वसा और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे बहुत अच्छी मात्रा में पनीर तैयार होता है। भेड़ का पनीर अन्य जानवरों के मुकाबले ज्यादा अच्छा माना जाता है।

इन जगहों पर दोनों हैं फायदेमंदImage Credit : IStock06 / 07

इन जगहों पर दोनों हैं फायदेमंद

अगर आप दूध चाहते हैं तो बकरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, लेकिन अगर आपको पनीर के साथ-साथ ऊन भी चाहिए तो भेड़ भी फायदेमंद हो सकती है।

पशुपालन में ये बेहतर विकल्पImage Credit : IStock07 / 07

पशुपालन में ये बेहतर विकल्प

वैसे बकरी पालन और भेड़ पालन अच्छे व्यवसाय हैं जो कम पूंजी में अच्छे मुनाफे का जरिया बन सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!