आज का वायरल वीडियो (09-FEB-2026): इस दुनिया में तकनीक एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है कि उस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। तकनीक की ताकत का कुछ ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोबोट्स की एक पूरी फौज भिक्षुओं के साथ-साथ कुंग फू की पूरे जोर-शोर के साथ प्रैक्टिस कर रहे है।
तकनीक का कमाल तो जरा देखिए
वायरल हो रहा यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। यहां हेनान प्रांत में स्थित प्रसिद्ध शाओलिन मंदिर में रोबोट्स की फौज भिक्षुओं के साथ-साथ कुंग फू की प्रैक्टिस करती दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की फौज शाओलिन भिक्षुओं के साथ-साथ तालमेल बैठाते हुए कुंग फू के स्टांस बना रहे हैं। भिक्षुओं और रोबोट्स को देख ऐसा लग रहा जैसे कोई गुरु अपने शिष्यों को ट्रेनिंग दे रहा हो। रोबोट्स भी बिल्कुल छात्रों की तरह अपने गुरु की नकल करते हुए कुंग फू के हर एक स्टेप्स को सीख रहे हैं। रोबोट उन भिक्षुओं को देख उनके हाथ-पैर की चाल, बैठने-उठने की मुद्रा और पूरे अभ्यास की तकनीक को बहुत ही सटीक तरीके से दोहराते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे तकनीक की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह भविष्य की झलक है। वहीं कुछ लोग इस पर अपनी चिंता भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं मशीनें इंसानों की जगह न ले लें।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
