वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (02-Jan-2026): कोहरे से ढंका आसमान फिर भी सुबह-सुबह सूंड उठाकर सूर्य नमस्कार करते दिखे गजराज

आज का वायरल वीडियो (02-Jan-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: जंगल का सबसे बुद्धिमान जानवर कहे जाने वाले हाथी कभी-कभी ऐसे व्यवहार करते हैं जो इंसानों से मिलते-जुलते लगते हैं। हाल में इसका जीता-जागता सबूत इस वायरल वीडियो में देखने को मिला। जहां एक हाथी अपनी सूंड उठाकर सूर्य देवता को नमन करते हुए नजर आया।

Image

सूंड उठाकर सूर्य नमस्कार करते दिखा हाथी (X/@scribe9104)

आज का वायरल वीडियो (02-Jan-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज यानी हाथी को सुबह-सुबह कोहरे से ढंके आसमान के बीच सूंड ऊंची उठाकर सूर्य को नमस्कार करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दिख रहा यह खूबसूरत नजारा देखने में इतना खूबसूरत लग रहा है कि लोग इसे प्रकृति की खूबसूरती बता रहे हैं।

सूर्य नमस्कार करते दिखा हाथी

वीडियो में हाथी अपनी सूंड उठाकर सूरज की ओर मुंह करके खड़ा है। उसे देख ऐसा लग रहा मानो जंगल का यह विशाल जानवर भी अपने दिन की शुरुआत सूर्य देव को प्रणाम करके कर रहा हो। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @scribe9104 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

वीडियो के कैप्शन में इसे शेयर करने वाले यूजर ने बताया कि यह नजारा मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य का है, जिसे पर्यटकों ने जंगल सफारी के दौरान अपने कैमरे में कैद कर लिया, जहां सर्दियों की सुबह में घना कोहरा छाया रहता है और सूरज धीरे-धीरे उगता हुआ दिखाई देता है। हाथी अक्सर अपनी सूंड को ऊपर उठाकर हवा सूंघते हैं या खुशी जाहिर करते हैं, लेकिन इस खास पल में यह नजारा इतना परफेक्ट है कि इसे देख ऐसा लग रहा है जैसे गजराज सचमुच सूर्य नमस्कार कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article