वायरल न्यूज़

रिक्शे पर बैठी महिला ने किया कुछ ऐसा कि Video देख खुश हो गया लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर अक्सर खुशनुमा वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख लोगों का मन गद-गद हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Image

रिक्शे पर बैठी महिला (Instagram/@naughtyworld)

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला रिक्शे की सवारी करने आती है। वह रिक्शे वाले से कुछ बातें करती है और उस पर बैठ जाती है। रिक्शा वाला उस औरत को अपने रिक्शे पर बैठाकर उसे घुमाने लगता है। वीडियो में महिला के हाथों में एक झोला भी देखा जा सकता है जिसमें उसने कुछ कपड़े रखे हुए हैं। कपड़ों के साथ-साथ वह कुछ रुपए भी उस झोले के अंदर डाल देती है।

महिला ने रिक्शे वाले को दिया गिफ्ट

कुछ दूर तक रिक्शे पर सैर करने के बाद महिला रिक्शे से उतर जाती है और रिक्शे वाले को यह कहकर जाती है कि वह उसके लिए इस झोले में कुछ सामान छोड़कर जा रही है। इसके बाद वह रिक्शे पर ही झोले को छोड़कर चली जाती है। रिक्शे वाले को जब वह झोला मिलता है तो वह देखता है कि उस झोले के अंदर महिला ने उसके लिए नए-नए कपड़े छोड़ दिए हैं। थोड़ी देर बाद उसकी नजरें झोले में रखे उन पैसों पर जाती हैं, जिन्हें महिला ने चुपके से झोले में रखा था।

नए-नए कपड़े पाकर खुशी से झूम गया रिक्शा वाला

रिक्शा वाला यह उपहार देख खुशी से झूम जाता है। वह उन कपड़ों को तुरंत निकाल कर पहन लेता है और खुशी से नाचने लगता है। वह उन पैसों को लेकर जमीन पर सिर रखकर महिला को बार-बार नमन करता है। दिल को छू लेने वाले इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

लोगों ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया

इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि महिला को अगर किसी गरीब को दान ही करना था तो उसे कैमरे में रिकॉर्ड करवाने की क्या जरूरत थी? इस दुनिया में अच्छाई भी दिखावे का एक हिस्सा है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रिक्शे वाले ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है।" दूसरे ने लिखा, "दीदी कैमरामैन को भी रिक्शेवाले के साथ छोड़ गईं।" तीसरे ने लिखा, "क्या हो गया अगर वीडियो स्क्रिप्टेड है? किसी भी तरह से आखिर गरीब को कपड़े मिले तो हैं। कोई इतना भी नहीं करता।" चौथे ने लिखा, "नए कपड़े मिले थे... उसे भी जमीन पर लेट कर खराब कर दिया इसने।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article