वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक पर लड़कों संग सवार दिखा लंगूर, तेज रफ्तार सफर का ले रहा था पूरा आनंद

हैरानी से भरा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लंगूर को बाइक की पिछली सीट पर बैठकर सफर का पूरा मजा लेते हुए देखा जा सकता है।

Image

बाइक की पिछली सीट पर बैठा लंगूर (X/@ExploreBharat47)

बाइक पर बैठकर इंसानों को घूमते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बाइक पर लंगूर को सवार होते देखा है? अगर नहीं, तो ये वायरल वीडियो आपके लिए ही है, जहां एक बाइक पर कुछ दोस्तों के साथ एक लंगूर को भी सवारी का फुल मजा लेते देखा गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाइक पर सबसे पीछे बैठा दिखा लंगूर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंगूर चलती बाइक पर लड़कों के साथ सवार है और सफर का पूरा मजा ले रहा है। बाइक की रफ्तार से वह ना तो डर रहा है और ना ही वह किसी तरह से कोई उत्पात मचा रहा है। वह बाइक पर बिल्कुल शांत बैठकर सफर का भरपूर आनंद ले रहा है।

सफर का पूरा आनंद ले रहा है लंगूर

इस वायरल वीडियो को बाइक के पीछे चल रहे कार सवार व्यक्तियों ने अपने मोबाइल में कैद किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लंगूर बाइक पर सबसे पीछे एक लड़के को पकड़कर बैठा हुआ है। बाइक पर ट्रिपलिंग तो हो रही है लेकिन तीसरा कोई आदमी नहीं बल्कि एक लंगूर है, जिसे इतनी समझ है कि बाइक पर कैसे बैठा जाता है और बाइक पर सफर कैसे करते हैं।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ExploreBharat47 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "भारत के हर कोने में आपको रोमांच देखने को मिलेगा।" वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है, जहां एक यूजर ने वीडियो पर हैरानी जताते हुए लिखा, "सोचकर हैरान हूं कि आखिर ये तीनों इतने आराम से कैसे बैठे हैं।" दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाईचारा ऑन टॉप!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article