लड़के ने जुगाड़ से बनाई गोल रोटी (X/@Muzammi1231)
बचपन से ही लड़कों की रुचि बाहरी कामों में ज्यादा होती है। खेल-कूद से लेकर घूमना-फिरना या फिर पढ़ाई करना, ये काम वे पूरे शिद्दत से कर लेते हैं। लेकिन जब बारी आती है किचन में खाना बनाने की, तो वे वहां फुस्स हो जाते हैं। खाना बनाने के लिए लड़कों को इतनी जद्दोजहद करनी पड़ती है कि वे इतना तो समझ ही जाते हैं कि ये काम उनके बस की बात नहीं। चावल, सब्जी, और दाल तो फिर भी बना ले जाते हैं, लेकिन जब बारी आती है गोल-गोल रोटी बनाने की, तो यहां उनके पास सरेंडर करने के अलावा कोई ऑप्शन ही नहीं बचता। फिर भी इस नामुमकिन से काम को पूरा करने के लिए एक लड़के ने जुगाड़ का रास्ता अपना लिया। उसने गोल रोटी बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ कर डाला कि देखने वाले दंग रह गए।
ये भी पढ़ें: आ बैल मुझे मार वाली कहावत हो गई सच, Video देख हंसते-हंसते आप भी हो जाएंगे लोटपोट
दरअसल, लड़के ने अपने इस जुगाड़ के बदौलत परफेक्ट साइज की गोल रोटी बना डाली। रोटी इतनी गोल बनी कि अगर आप उसे मापना भी चाहें तो कहीं से कोई कमी नहीं मिलेगी। फिलहाल गोल रोटी बनाने के लिए लड़के का यह डेली लाइफ हैक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का एक रोटी बेलने वाली चौकी पर एक गोल रिंग रखता है। फिर वह आटे की बेली हुई रोटी को उस पर बेलता है। फिर जो रोटी की फिनिशिंग निकल कर आती है, उसके तो क्या ही कहने। रोटी एकदम गोल बनती है। इतनी गोल कि उसे कोई काट नहीं सकता।
लड़के के रोटी बनाने वाले इस जुगाड़ का वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Muzammi1231 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब दो लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी पढ़ने लायक हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "भाई ने गोल रोटी बनाने के लिए विज्ञान का इस्तेमाल कर लिया, लगता है यह राउंड तकनीक सबको सीखनी पड़ेगी।" तीसरे ने लिखा, "अच्छा तरीका है गोल रोटी बनाने का।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।