वायरल न्यूज़

बोतल में बंद चिट्ठी और 10 साल का लंबा समय, आखिर क्या छिपा था राज, जिसे खोलते ही महिला के होश उड़ गए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 01:44 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला को समुद्र से एक बोतल मिला, जिसमें एक चिट्ठी थी। आश्चर्यचकित करने वाली बात है कि ये चिट्ठी 10 साल पुरानी थी और इसमें जो मैसेज लिखा गया था, उसे पढ़ने के बाद महिला के होश उड़ गए।

Image

10 साल बाद बोतल में बंद मिली एक चिट्ठी (Image Credit : nurdles3280/Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला को मिली समुद्र से बोतल
  • बोतल में थी 10 साल पुरानी चिट्ठी
  • चिट्ठी में दफन था एक अनोखा राज

10 Year Old Letter Found From Sea: लोग कहते हैं कि न जाने कब और कहां कौन सी चीज हाथ लग जाए, भला किसे पता होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया के पोर्टलैंड (विक्टोरिया) में, जहां एक महिला सफाईकर्मी समुद्र के किनारे सफाई करने गई, तब उसे एक 10 साल पुरानी एक बोतल मिली, जिसे देखने के बाद उसके होश उड़ गए। आखिर ऐसा क्या था उस बोतल, जिसके मिलने से ही महिला के चेहरे की रंगत उड़ गई।

दरअसल, महिला एक सफाईकर्मी है, जिसका नाम रोस इवांस है। जब वह विक्टोरिया के एक बीच पर सफाई कर रही थी, तभी उसे यह बोतल मिला, जिसमें एक चिट्ठी थी, जो 10 साल पहले लिखी गई थी और बिल्कुल सुरक्षित थी। इस चिट्ठी को 8 साल की एक बच्ची ने लिखा था, जिसका नाम इनेस जैपकेन था। इस चिट्ठी में लिखा था कि "जिस किसी भी व्यक्ति को यह चिट्ठी मिले, उसे मेरे और मेरी फैमिली की ओर से खूब सारी शुभकामनाएं मिलेंगी।"

10 साल बाद बोतल में बंद मिली एक चिट्ठी

फिर क्या.. रोस ने जैपकेन नाम की इस लड़की को ढूंढना शुरू किया, जो 18 साल की हो चुकी है। काफी खोजने के बाद लड़की इंस्टाग्राम पर मिली। फिर लड़की ने बताया उसने 10 साल पहले पोर्टलैंड में इस चिट्ठी को छोड़ा था. जो इतने सालों में 75 किलोमीटर का सफर तय कर यहां तक पहुंची। फिर उसने मजाक करते हुए महिला से कहा कि माफ करना मैं इस चिट्ठी के साथ ढेर सारे पैसे नहीं रख पाई। वैसे उसे इस बात की खुशी है कि लोगों ने उसे कॉन्टैक्ट किया, जिससे उसकी पुरानी यादें ताजा हो गई। वैसे चिट्ठी के इस वीडियो को फेसबुक के 'nurdles3280' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article