वायरल न्यूज़

साइकिल से स्टंट करते हुए बच्चे ने 100 की स्पीड वाली बाइक को पछाड़ा, Video देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला जिसमें देखा गया कि एक बच्चा अपनी साइकिल की तेज रफ्तार से एक 100 की स्पीड वाली बाइक को पछाड़ कर स्टंट करते नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस सोच में डूब गए कि आखिर एक साइकिल इतनी तेज रफ्तार वाली बाइक को कैसे पीछे छोड़ सकती है।

Image

साइकिल पर स्टंट करता बच्चा (Instagram/@santosh_maithili_1996)

सोशल मीडिया पर हर दिन स्टंट वाले कोई न कोई वीडियो देखने को जरूर मिल जाते हैं। हाल में इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा अपनी साइकिल पर स्टंट करते हुए 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बाइक को पीछे छोड़ देता है। जिसने भी इस हैरतअंगेज कारनामे को देखा उसने दांतों तले उंगली दबा ली।

बच्चे ने साइकिल से 100 की स्पीड वाली बाइक को पछाड़ा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा बच्चा साइकिल पर सवार होकर स्टंट करता दिख रहा है। सड़क पर वह तेज रफ्तार से अपनी साइकिल दौड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया कि एक बाइक सवार उस लड़के की साइकिल की स्पीड देखकर तेजी से अपनी मोटरसाइकिल की स्पीड 100 तक पहुंचा दी। वीडियो में स्पीडोमीटर की तस्वीर भी देखी जा सकती है। तभी बच्चा अपनी साइकिल से न केवल बाइक को पछाड़ता है बल्कि वह उसे ओवरटेक करते हुए स्टंट करने लगता है। बाइक वाले को पछाड़ कर साइकिल पर सवार बच्चे का कॉन्फिडेंस देखते बनता है।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

बच्चे को साइकिल पर छोटे-मोटे स्टंट करते हुए नहीं बल्कि साइकिल के अगले पहिए को हवा में उठाते हुए और साइकिल को एक तरफ झुकाकर चलाते हुए देखा जा सकता है। बच्चे का स्टंट वाला यह नजारा इतना रोमांचक है कि देखने वालों की सांसें ही थम गईं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @santosh_maithili_1996 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

लोगों ने बच्चे के टैलेंट की खूब तारीफ की

इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है, जहां कई लोग इस बच्चे की हिम्मत और स्टंट वाली स्किल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस बच्चे का टैलेंट कमाल का है! इतनी कम उम्र में ऐसी स्किल देखकर हैरानी हुई।" वहीं, दूसरे ने चेतावनी देते हुए लिखा, "यह बहुत जोखिम भरा है। सड़क पर इतनी तेज गति से स्टंट करना बच्चे की जान को खतरे में डाल सकता है। माता-पिता को ध्यान देना चाहिए।" जबकि तीसरे ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है यह बच्चा भविष्य में मोटोजीपी चैंपियन बनेगा!"

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article