Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: आज चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शनि मीन में हैं, जबकि सूर्य, बुध व शुक्र तुला में गोचर कर रहे हैं। गुरु-मंंगल कर्क तथा राहु कुंभ में हैं। आज शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। आज नवमी पर माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। साथ ही अन्न का दान करना शुभ रहेगा। आज ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का 09 बार पाठ करने से सभी कष्ट समाप्त हो सकते हैं। चलिए अब जानें 12 राशियों के आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
आज चन्द्रमा दशम में रहेंगे, जबकि मंंगल व गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध व शुक्र सप्तम में हैं। ऐसे में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। माता-पिता संतान की सफलता से खुश रहेंगे। शाम से पहले आज धन आगमन होने की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों को आज सफलता मिलेगी। इसके अलावा राजनीति से सम्बद्ध लोग खुश रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की बात करें तो वो मधुर रहेगा, लेकिन सेहत बिगड़ने के योग हैं।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
- शुभ अंक- 03 व 09
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 65%
वृषभ राशि
आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए उचित रहेगा। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। छात्र उन्नति करेंगे और अपने कैरियर में सफलता से वह प्रसन्न रहेंगे। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के जातक भी आज आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। दिनभर शुक्र व बुध अष्टम में हैं। ऐसे में उदर विकार से कष्ट होना संभव है।
- आज का उपाय- श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।
- शुभ अंक- 04 व 08
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन राशि
बुध वाणी से लाभ करवा सकते हैं। बुध व शुक्र पंंचम गोचर में हैं। ऐसे में कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा और लव लाइफ शानदार रहेगी। आज अष्टम चन्द्रमा व कर्क का गुरु समृद्धि कारक है। ऐसे में अष्टम चन्द्रमा रोग वृद्धि की संभावनाएं दे सकते हैं।
- आज का उपाय- अन्न का दान करें।
- शुभ अंक- 04 व 07
- शुभ रंग- पीला व नीला
- भाग्य प्रतिशत- 80%
कर्क राशि
चन्द्रमा सप्तम में हैं। ऐसे में रियल स्टेट, बैंकिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे तथा अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। एम बी ए और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि वाला रहेगा। माता-पिता को संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। शाम से पहले वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है। हालांकि, चतुर्थ शुक्र व बुध घर-परिवार के लिए शुभ हैं।
- आज का उपाय- भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव का ध्यान करें और चावल का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व सफेद
- शुभ अंक- 05 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 65%
सिंह राशि
आज आपको व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट और मार्केटिंग फील्ड में आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी। शाम से पहले धार्मिक यात्रा भी आप कर सकते हैं। अष्टम चन्द्रमा व कर्क का गुरु आपके लिए शुभ हैं। इसके अलावा शुक्र, सूर्य व बुध तृतीय गोचर में रहकर लाभ देंगे।
- आज का उपाय- गाय को केला खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
- शुभ रंग- लाल व सफेद
- शुभ अंक- 05 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 80%
कन्या राशि
आज आर्थिक उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और फिल्म फील्ड के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। इसके अलावा नए व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार प्यार से भर देगा, लेकिन आपको बीपी से परेशानी हो सकती है। पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए आज शुभ हैं।
- आज का उपाय- सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ अंक- 03 व 09
- शुभ रंग- हरा व नीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
तुला राशि
प्रशासन और राजनीति में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। शाम से पहले धन का आगमन भी होगा। शादीशुदा लोग आज जीवनसाथी संग खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उदर विकार से परेशानी हो सकती है। चतुर्थ चन्द्रमा घर-परिवार के लिए आज शुभ हैं।
- आज का उपाय- भगवान शिव का ध्यान करते रहें और पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
- शुभ अंक- 04 व 08
- शुभ रंग- नीला व काला
- भाग्य प्रतिशत- 60%
वृश्चिक राशि
आईटी और मीडिया के लोग अपने करियर को आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। इसके अलावा धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ की बात करें तो वो बहुत अच्छी रहेगी। दिनभर स्वास्थ्य भी आपका ठीक रहेगा। मंंगल व गुरु आज नवम गोचर से शुभ फल देंगे। चन्द्रमा तृतीय व शुक्र द्वादश में हैं।
- आज का उपाय- हनुमान जी को सिंदूर व पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें।
- शुभ अंक- 04 व 08
- शुभ रंग- लाल व सफेद
- भाग्य प्रतिशत- 65%
धनु राशि
बी टेक और एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में हैं। गुरु कर्क में हैं। ऐसे में घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आज आप व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। आईटी और प्रबंधन फील्ड के जातक आज कई नवीन अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ भी आज आपकी अच्छी रहने वाली है। एकादश शुक्र गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ हैं। आज नेत्र विकार से थोड़ा कष्ट होना संभव है।
- आज का उपाय- दुर्गाशप्तशती का पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 07
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मकर राशि
कार्य के प्रति लगन आज सफलता का नया आयाम दिलवा सकती है। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। ऐसे में रुके कार्य आज पूरे होंगे। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। इसके अलावा छात्र सफल होंगे। विवाहित लोग लव पार्टनर को आज शिकायत का अवसर न दें। दशम शुक्र व बुध शुभ हैं, जिससे हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- माता दुर्गा के मंदिर जाएं और दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 60%
कुम्भ राशि
आज का दिन मंगलकारी है। आईटी तथा बैंकिंग फील्ड के लोगों को नौकरी चेंज के अवसर मिल सकते हैं। कर्क का मंंगल व गुरु अच्छा रहेगा। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा।
- आज का उपाय- फलों का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 03 व 09
- शुभ रंग- नीला व हरा
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मीन राशि
बी टेक और एम बी ए के विद्यार्थी आज सफल होंगे। चन्द्रमा एकादश होकर लाभ देंगे। आईटी, रियल एस्टेट और बैंकिंग से जुड़े लोग भी सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपकी लव लाइफ भी शानदार रहेगी, लेकिन श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। शाम से पहले धन का व्यय शुभ व धार्मिक कार्यों में हो सकता है।
- आज का उपाय- चने की दाल का दान करें और श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्रम् का पाठ करें।
- शुभ अंक- 03 व 09
- शुभ रंग- लाल व सफेद
- भाग्य प्रतिशत- 70 %
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
