News Ki Pathshala: Ujjain Shahi Masjid Clash: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाने को लेकर घटनास्थल पर बवाल छिड़ गया, इस मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।