Galgoto Song: नवरात्रि सेलिब्रेशन होगा और भी खास, रिलीज हुआ मोनाली ठाकुर का गाना

Kumar Sarash

Updated Sep 25, 2026, 16:48 IST

Galgoto song: नवरात्रि के जश्न को और भी खास बनाने के लिए ‘गल्गोटो’ नया फेस्टिव गाना रिलीज हो गया है। यह गाना टाइम्स म्यूजिक पर आया है। इसमें मोनाली ठाकुर, पार्थ ओझा और सुहित अभ्यंकर ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो में हेली शाह और देवर्षि शाह नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक सुहित अभ्यंकर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जय टन्ना ने लिखे हैं। ‘गल्गोटो’ को खास तौर पर नवरात्रि में डांस और मस्ती को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गाने में तेज म्यूजिक और रंगीन वीडियो देखने को मिलता है। यह गाना सभी बड़े ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसका पूरा वीडियो टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देखें....