Afsaana Banaaya Aapne: इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का पहला गाना आउट, गदगद हुए लोग

Times Now Digital

Updated Sep 23, 2026, 23:35 IST

एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। ‘ उनकी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ चर्चा में है। फिल्म का पहला गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज हो गया है, जिसने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं। खास बात यह है कि गाने में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी फिर साथ आई है। दोनों ने करीब दो दशक पहले ‘आशिक बनाया आपने’ से खूब धूम मचाई थी। गाने में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही हैं। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी हैं और यह 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।