'Daayra' में पुलिस बनीं Kareena Kapoor, Singham से अलग होगा अंदाज

Khushboo Dogra

Updated Sep 17, 2026, 11:35 IST

मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बीते दिन फिल्म की स्क्रीनिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां फिल्म की स्टारकास्ट ने 'दायरा' से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान करीना कपूर खान ने बताया कि 'सिंघम' में निभाए अपने किरदार से 'दायरा' में उनका ये पुलिस वाला किरदार कितना अलग है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेघना गुलजार ने यह भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने फिल्म के लिए करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन को ही क्यों चुना।