अगर आपको बॉलीवुड से हटकर फिल्म की उम्मीद थी तो हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म पूजा मेरी जान आपको जरूर आकर्षित करेगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जिससे एकतरफा प्यार करने वाले लड़कने आत्महत्या कर ली है। अब ये लड़की कोर्ट के चक्कर में फंस चुकी है और इसे बचाने की जिम्मेदारी इसकी एक वकील दोस्त पर है। क्या ये वकील दोस्त इस लड़की को बचा पाएगी? या एकतरफा इश्क की वजह से इस लड़की को सलाखों के पीछे जिंदगी गुजारनी पड़ेगी? फिल्म का ट्रेलर बेहद कमाल का है, जिसे दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म पूजा मेरी जान 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।