Bilkis Bano के रेप के आरोपियों को रिहा करने वाली कमेटी के सदस्य ने जीता चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को रिकॉर्डतोड़ जीत मिली है.साल 1985 के बाद पहली बार किसी दल को इतनी ज्यादा सीटें मिली हैं. साल 1985 में कांग्रेस को 149 सीटें मिली थी और इस बार बीजेपी के 156 सीटें मिली हैं. इतनी सीटों में गुजरात में गोधरा की काफी चर्चा हो रही है. गोधरा से बीजेपी के सीके राउलजी ने विधानसभा का चुनाव जीता है. सीके राउलजी वही नेता हैं जो बिलकिस बानो रेप और मर्डर केस के दोषियों को छोड़ने का फैसला करने वाली कमेटी के सदस्य थे.
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited













