टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल (Times Music Spiritual) एक खास पौराणिक सीरीज 'अनटोल्ड स्टोरीज विद अक्षत गुप्ता' (Untold Stories with Akshat Gupta) लेकर आया है। चार एपिसोड की इस सीरीज में मशहूर लेखक और कहानीकार अक्षत गुप्ता भगवान शिव, देवी पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय से जुड़ी कहानियां सुनाएंगे। इस सीरीज के जरिए पौराणिक कथाओं को पारंपरिक अंदाज से हटकर विस्तार से समझाने की कोशिश की गई है। लंबे फॉर्मेट में तैयार की गई इस सीरीज में इन कहानियों के पीछे छिपे महत्व और उनसे जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर रोशनी डाली जाएगी। सीरीज का पहला एपिसोड देवी पार्वती पर आधारित है, जो अब टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। आने वाले एपिसोड में भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय से जुड़ी कहानियां भी देखने-सुनने को मिलेंगी।