'मातृभूमि' का नया गाना 'मदिरापन' रिलीज, चित्रांगदा सिंह-सलमान खान ने खींचा ध्यान

Abhay

Updated Nov 19, 2026, 19:11 IST

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) का नया गाना 'मदिरापन' (Madirapan) रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री और सलमान का डांसिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को जावेद अली (Javed Ali), मोहम्मद दानिश (Mohd. Danish) और सौमी सैलेश (Soumee Sailesh) ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने तैयार किया है और बोल समीर अंजान (Sameer Anjaan) ने लिखे हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।