Udne Ki Asha: दीपिका ने सचिन को बनाया अपना भाई, कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

ashna malik

Updated Aug 19, 2024, 15:23 IST

टीवी के चर्चित शो 'उड़ने की आशा' ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। 'उड़ने की आशा' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर 3 में जगह बना ली है। खास बात तो यह है कि 'उड़ने की आशा' में हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' की दीपिका ने सचिन की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। बता दें कि सीरियल में सचिन के किरदार को खूब पसंद किया जाता है। वह भले ही शो में मुंहफट दिखाया गया है, लेकिन उसका अंदाज लोगों को पसंद आता है।