Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बिगड़ी तबीयत, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में श्रद्धा, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सक्सेस पार्टी के बाद से एक्ट्रेस गायब है। कुछ लोगों का कहना था कि स्त्री 2 में कम स्क्रीन टाइम मिलने की वजह से एक्ट्रेस ने मीडिया से दूरी बना रखी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है। इस वजह से एक्ट्रेस अपने घर पर आराम कर रही है। एक्ट्रेस को वायरल हुआ है क्योंकि उन्होंने प्रमोशन के दौरान अलग-अलग शहर में विजिट किया था। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
अगली खबर

21:32

03:20

03:22

18:07
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









