Jailer 2 Song Bindass OUT: नोरा फतेही से सिजलिंग डांस ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Oct 1, 2026, 11:51 IST

Jailer 2 Song Bindass OUT: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका चौथा गाना 'बिंदास' यूट्यूब पर पेश कर दिया है। अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में नोरा फतेही के किलर डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। इस गाने को अनिरुद्ध और दीप्ति सुरेश ने गाया है। ऑडियो लॉन्च के साथ-साथ मेकर्स अनिरुद्ध का एक 'रेव' भी होस्ट करने वाले हैं, जो 3 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा मेकर्स 5 अक्टूबर 2026 को 'जेलर 2' का ट्रेलर जारी करने वाले हैं। इस मूवी में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसमें ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति के भी कैमियो रोल होने की उम्मीद है।